फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ‘खतरे’ में

रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ‘खतरे’ में

Fri, 15 Dec 2017 12:11 AM IST
basti
basti Updated Fri, 15 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ‘खतरे’ में
cm chair
बस्ती। बसपा के टिकट से रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले धीरसेन निषाद की कुर्सी पर ‘उम्र का साया’ मंडराने लगा है। कम उम्र में चुनाव लड़ने की शिकायत के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड से जानकारी मांगी गई। वहां से मिली रिपोर्ट के आधार पर निषाद की उम्र 28 वर्ष मानी गई है। नियमत: चुनाव लड़ने की उम्र 30 वर्ष होने के कारण नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर निषाद का कब्जा बने रहना खतरे में माना जा रहा है। रुधौली से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल को 355 वोट से हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए धीरसेन निषाद की उम्र पर सवाल उठाया था भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह ने। डीएम के स्तर से शुरू हुई जांच में धीरसेन निषाद की उम्र जानने के लिए यूपी बोर्ड से जानकारी मांगी गई। बताते हैं कि बोर्ड कार्यालय से मेल पर आई रिपोर्ट में धीरसेन निषाद की जन्मतिथि 11 सितंबर 1989 बताई गई है। डीएम का प्रभार संभाले सीडीओ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि इस हिसाब से इस वक्त उनकी उम्र 28 साल बनती है। तीस साल की उम्र पर चुनाव लड़ने के नियम के मद्देनजर रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भविष्य में क्या तस्वीर बनेगी, इसका फैसला कोर्ट में विधिवत सुनवाई से होगा। इस बीच खुद को 32 वर्ष का बताते हुए धीरसेन निषाद ने तर्क दिया है कि विधानसभा चुनाव 2012 की मतदाता सूची में उनकी उम्र 27 वर्ष अंकित है, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव की सूची में 29 वर्ष। यही नहीं इस वक्त (2017) की विधानसभा चुनाव निर्वाचन सूची में भी उम्र 32 वर्ष है। विधायक सत्ता में होने के कारण प्रशासन पर दबाव बनाकर मनमाफिक फैसला चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed