फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आज के दौर में तकनीकी शिक्षा भी जरूरी : जव्वाद

आज के दौर में तकनीकी शिक्षा भी जरूरी : जव्वाद

Tue, 06 Feb 2018 11:10 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 06 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
आज के दौर में तकनीकी शिक्षा भी जरूरी : जव्वाद
शिया धर्मगुरु ने जश्न ए सज्जाद पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इल्म इंसान की सबसे बड़ी दौलत और नेमत है। इसे न कोई छीन सकता है और न ही कोई चुरा सकता है, बल्कि इल्म बांटने से और भी उसमें इजाफा होता है। ऐसे में शिया मुसलमानों के साथ-साथ सभी कौमों के लोगों को दीनी व दुनियावी तालीम को बेहतर तरीके से हासिल करना चाहिए जिससे उनकी तरक्की और उन्हें सरकारी नौकरियों में अहम मुकाम हासिल हो सके।
विज्ञापन


मौलाना कल्बे जव्वाद मंगलवार की शाम शिया बहुल कस्बे हल्लौर में मजलिस को संबोधित कर रहे थे। जव्वाद ने कहा कि मौजूदा दौर में इंसान को तकनीकी शिक्षा हासिल करने पर पूरा जोर देना चाहिए। अभिभावकों का फर्ज है कि वह अपने बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम दिलाएं। जव्वाद ने कहा कि मौजूदा दौर कंप्यूटर व इंटरनेट का युग है। ऐसे में लोगों को आधुनिक शिक्षा पर भी जोर देना चाहिए।
विज्ञापन


मजलिस के बाद उन्होंने जामा मस्जिद में जश्न ए सज्जाद पर आयोजित दीनी तालीम पर आधारित सवाल-जवाब प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अख्तर अजहर, द्वितीय स्थान पर रहे अनवर मेहंदी व तृतीय स्थान हासिल करने वाले राशिद अहमद को पुरस्कृत किया। इस दौरान मौलाना हाशिम, जमाल हैदर, डॉ.वजाहत हुसैन, जमाल असगर, शकील गुड्डू, हानी हल्लौरी, काजिम मेंहदी, अजीम मास्टर, शादाब, शमशाद, डॉ.जफर, अम्मार हल्लौरी, जानशीन अहमद साबिर, जाबाज हैदर, मीषम, लाडले, हसन अब्बास, तनवीर संजू, मोहम्मद हैदर, हादी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed