{"_id":"5a773ce34f1c1bd34b8b6c88","slug":"111517763811-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉसिंग बंद होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉसिंग बंद होने पर किया प्रदर्शन
siddharthnagar
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से गुस्साए लोगों ने गौहनिया चौराहे के पास बढ़नी-नौगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्हिया(सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़-चिल्हिया स्टेशन के बीच महदेवा गंगाराम गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने से गुस्साए लोगों ने गौहनिया चौराहे के पास बढ़नी-नौगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। ये लोग रेलवे क्रॉसिंग से पूर्व की तरह आवागमन चालू करने की मांग कर रहे थे। जाम से करीब एक घंटे तक हाइवे पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे शोहरतगढ़ के तहसीलदार संतोष ओझा ने उनकी मांगों से रेलवे उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समुचित समाधान का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
महदेवा गंगाराम गांव के पास समपार फाटक संख्या 67/सी को रेलवे के अफसरों ने 24 जनवरी को बंद करा दिया था। इसके बाद से ही ग्रामीण आंदोलित हैं। उनका कहना है कि गांव के सैकड़ों किसानों के खेत रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर हैं। आजादी के पूर्व से ही रेलवे क्रॉसिंग किसानों के खेत तक आने-जाने का मार्ग है। इस पर पिच रोड बनाया जा चुका है, बावजूद रेलवे अफसरों ने मनमानी करते हुए इसे बंद करा दिया। अब ग्रामीणों को खेत तक आने-जाने के लिए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है या फिर जान जोखिम में रखकर लाइन पार करने को विवश हैं। रेल अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने एक स्वर से रेलवे क्रॉसिंग को पूर्व की तरह खोलने या उसके विकल्प के रूप में अंडर पास निर्माण की मांग की।
जाम की सूचना पर शोहरतगढ़ तहसीलदार संतोष ओझा मौके पर पहुंचे। आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की समस्या से रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जाम लगाने वालों में ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र कुमार मिश्र, दीपेंद्र ओझा, रामजीत, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.पवन मिश्र, राघवेंद्र तिवारी, जुगल किशोर, हरिहर यादव, पारस, अमन तिवारी, ऋषिकेश, रामगुलाम, गोविंद तिवारी, कैलाश पांडेय आदि शामिल रहे।