फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूपी बोर्ड : एग्रोनामी की निरस्त परीक्षा 12 मार्च को होगी

यूपी बोर्ड : एग्रोनामी की निरस्त परीक्षा 12 मार्च को होगी

Tue, 13 Feb 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : एग्रोनामी की निरस्त परीक्षा 12 मार्च को होगी
बोर्ड परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी), षष्ठम प्रश्नपत्र, कृषि भाग दो की परीक्षा अब 12 मार्च को सुबह की पाली में 7:30 बजे से होगी। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बोर्ड ने इस विषय की परीक्षा निरस्त कर दी थी। वहीं, सोमवार को दोनो पालियों में 4845 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय में पंजीकृत 1315 में 84 और इंटरमीडिएट के इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 6811 में 1030 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल में मानव विज्ञान के विषय में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था जिसने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट गणित व प्रारंभिक सांख्यिकी द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 27913 में 3731 परीक्षर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


उधर जिला बोर्ड कार्यालय पर एग्रोनामी की निरस्त परीक्षा को कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा नहीं होने के चलते अभी एक ही केंद्र बनाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन विषयों की होगी परीक्षा
सुबह की पाली : हाईस्कूल : गणित केवल प्रश्नपत्र एवं प्रारंभिक गणित केवल प्रश्नपत्र
इंटरमीडिएट : गृहविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र एवं कृषि भाग एक के लिए
शाम की पाली : औद्योगिक संगठन प्रथम प्रश्नपत्र और कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र कृषि भाग दो के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed