फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth who went to Mahakumbh missing for seven days

Gonda News: महाकुंभ गया युवक सात दिन से लापता

Sun, 02 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth who went to Mahakumbh missing for seven days
डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरेडाढू निवासी राजन उपाध्याय (23) सप्ताह भर पहले महाकुंभ गया था मगर अभी तक नहीं लौटा। राजन का फोन भी बंद बता रहा है। इससे परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

पूरेडाढ़ू निवासी जमुना प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा राजन उपाध्याय बीते 26 जनवरी को महाकुंभ में स्नान करने गया था। 27 जनवरी को फोन कर महाकुंभ में पहुंचने की सूचना दी थी। उसके बाद से ही मोबाइल बंद बता रहा है। हेल्पलाइन नंबर के जरिए पता करने का प्रयास किया गया, लेकिन राजन की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। छोटे बेटे को प्रयागराज भेजा है।
विज्ञापन

राजन पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। वह अविवाहित है। राजन के लापता होने से मां मिथलेश अनहोनी की आशंका से सहमी हैं। उन्होंने बताया कि बेटे को गए एक सप्ताह हो गया है। भगवान जाने वो किस दशा में है। छोटा बेटा पवन उसे तलाशने प्रयागराज गया है। उसने फोन पर बताया कि बड़े भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed