फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth returning home from Ambala goes missing.

Gonda News: अंबाला से घर लौट रहा युवक लापता

Sun, 05 Jul 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth returning home from Ambala goes missing.
करनैलगंज। हरियाणा के अंबाला से निकला पिंटू (25) चार दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर देकर खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सकरौरा ग्रामीण के कुन्नू पुरवा निवासी हेमा देवी ने बताया कि उनका बेटा अंबाला में मजदूरी करता है। वह दो जुलाई को बस से घर आने के लिए निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा। साथ में काम करने वाले लोगों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह घर के लिए रवाना हो चुका था।
विज्ञापन

इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। मां हेमादेवी ने बताया कि अंबाला में बस पर सवार होने से पहले बेटे ने फोन कर जानकारी दी थी लेकिन अब उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। निरीक्षक अपराध अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मोबाइल की लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed