{"_id":"6144c9678ebc3e847a376b58","slug":"youth-hanged-for-taunting-sued-three-gonda-news-lko596009239","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताना मारने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताना मारने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। ताना मारने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के पूर्व उसने गांव के तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया है। एक वीडियो में बयान दिया है कि ताना मारने व आरोप लगाने के कारण उसने ऐसा किया है।
मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूदी का है। यहां के निवासी हीरालाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह ग्राम दूदी के मजरा विजयराज पुरवा का निवासी है।
गांव की एक लड़की किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई थी। जिसको लेकर गांव के ही लवकुश, भोलानाथ, राम शंकर ने मिलकर उसके बेटे तीरथराज (30) पर लड़की भगाने का आरोप लगा रहे थे, जबकि उसका लड़का निर्दोष था।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब मृतक के पिता हीरालाल की तहरीर पर तीन आरोपी लवकुश, भोलानाथ व राम शंकर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार तिवारी बताते हैं कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।