फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in accident, sister-in-law and nephew injured

Gonda News: हादसे में युवक की मौत, भाभी व भतीजा घायल

Fri, 26 Jul 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, sister-in-law and nephew injured
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर-महराजगंज मार्ग पर सोनबरसा मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी रियाज अपनी मां साबिया पत्नी शाहिद अली और चाचा मेराज को लेकर बाइक से वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोजा स्थित हठीले शाह की दरगाह जा रहे थे। बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर-महराजगंज मार्ग पर सोनबरसा मोड़ के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी वजीरगंज ले गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने मेराज (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि रियाज व उनकी मां साबिया का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मेराज ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed