{"_id":"67096269889072b69c06e480","slug":"youth-dies-due-to-tractor-trolley-collision-gonda-news-c-100-1-slko1029-125375-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत
Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में मंशाराम पुरवा के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी मुकेश प्रजापति (18) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह पड़ोसी की बाइक मांगकर दुकान का सामान लेने मनकापुर बाजार जा रहे थे। मंशाराम पुरवा के पास मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय मुकेश हेलमेट नहीं पहने थे। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की मां मीरा देवी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुकेश तीन भाइयों में मंझले थे। उनके पिता राम सजन प्रजापति का पांच माह पहले देहांत हो चुका है। बड़े भाई बीमार रहते हैं और छोटा भाई अभी 11 साल का है। इसलिए घर की जिम्मेदारी मुकेश पर थी। बेटे के मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।