फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies due to collision with e-rickshaw

Gonda News: ई रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with e-rickshaw
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में माधोपुर पुलिस चौकी के रूपन पुरवा मोड़ के पास सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवापसिया के राजापुरवा गांव निवासी गोविंद ने बताया कि उनके चचेरे भाई संतराम (46) साइकिल से चूंटीपुर बाजार गए थे। घर लौटते समय रूपन पुरवा मोड़ के पास अज्ञात ई रिक्शा चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। इससे संतराम की मौत हो गई। संतराम अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बिट्टू का रो-रोकर बुरा हाल है। संतराम के एक बेटा अंकित (11) है। जिसकी परवरिश का जिम्मा अब बिट्टू के कंधों पर आ गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed