फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth died in accident on Ayodhya Highway

Gonda News: अयोध्या हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth died in accident on Ayodhya Highway
अ​खिलेश यादव। फाइल फोटो
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा पूरे राम प्रसाद गांव के रहने वाले एक युवक की शनिवार देर शाम अयोध्या में हाईवे पर मुमताज नगर के पास हादसे में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव के मकरे ने बताया कि उनका बेटा अखिलेश यादव (26) अयोध्या में समूह के माध्यम से लोन वितरण का काम करता था। रविवार को वह बाइक से अयोध्या गया था। वहां देर शाम मुमताज नगर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर नवाबगंज पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सोमवार को अयोध्या में पोस्टमार्टम के बाद अखिलेश का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मकरे ने बताया कि उनके चार बेटों में सबसे बड़ा लाल बहादुर, दूसरे नंबर पर संदीप व तीसरे नंबर पर बच्चेलाल है। अखिलेश सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मकरे और उनकी पत्नी सुल्ला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed