{"_id":"690f895fdafe28e2540b8957","slug":"youth-accused-of-celebratory-firing-gets-bail-gonda-news-c-100-1-slko1026-146808-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तमंचे से हर्ष फायरिंग के आरोपी युवक को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तमंचे से हर्ष फायरिंग के आरोपी युवक को मिली जमानत
Sat, 08 Nov 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तमंचे से हर्ष फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार युवक को अदालत ने जमानत दे दी है। न्यायालय ने अभियुक्त को 30 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और दो जमानतें दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
खोड़ारे क्षेत्र का एक वीडियो एक नवंबर को वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को तमंचे से हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान छपिया के ग्राम नरैचा निवासी रामतौल वर्मा के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने केस के तथ्यों, साक्ष्यों और परिस्थितियों का अवलोकन करते हुए अभियुक्त की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। (संवाद)