फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man kidnapped by using drug injection

नशीला इंजेक्शन लगाकर युवक का अपहरण

Sun, 04 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped by using drug injection
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के युवक को नशीला इंजेक्शन लगा कर अपहरण कर लिया गया। रास्ते में युवक नशे की हालत में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बबुरास के मजरा जूड़ा पुरवा निवासी रामकृपाल यादव का पुत्र अनिल कुमार यादव (18) शनिवार की देर शाम बबुरास चौराहे से अपने घर जा रहा था। उसी बीच एक बोलेरो गाड़ी रुकी और उसमें सवार लोगों ने उसे जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। राम कृपाल यादव ने बताया कि लड़के के अनुसार गाड़ी में बैठाने के बाद लोगों ने उसे नशीला इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद उसे बेहोशी की दवा खिलाकर बेहोश कर दिया गया। रास्ते में चाय पीने के लिये गाड़ी रोककर अपहरण कर्ता उतरे और दरवाजा बंद करके चाय नाश्ता करने चले गये।
दरवाजा बंद होने की आवाज सुनकर उसे कुछ होश आया और वह किसी तरह गाड़ी से नीचे उतरकर भाग निकला। वह किसी अनजान गांव में पहुंच गया। जहां एक व्यक्ति ने उसे लखनऊ के बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया। इधर उसके परिवारीजन व पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी। मगर कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाली में इसकी सूचना दिया तथा डायल 100 व कोतवाली पुलिस मामले की जांच करने लगी। देर रात्रि राम आसरे यादव की मोबाइल पर फोन आया कि अनिल कुमार यादव नाम का लड़का बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में है, आकर ले जाओ।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवारीजन तुरंत चल पड़े और वहां से लेकर भोर में करीब 6 बजे सीएचसी पहुंचकर उसका इलाज शुरू कराना शुरू किया।परिवारीजनों का कहना है कि लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि मामला जानकारी में है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed