{"_id":"67a709ad0ce68e399b026b13","slug":"young-man-died-when-cylinder-laden-truck-collided-with-dumper-in-gonda-traffic-remained-disrupted-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिलेंडर लदे ट्रक की डंपर से टक्कर, एक युवक की मौत; आधे घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिलेंडर लदे ट्रक की डंपर से टक्कर, एक युवक की मौत; आधे घंटे बाधित रहा यातायात
Sat, 08 Feb 2025 01:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:07 PM IST
सार
गोंडा में सिलेंडर लदे ट्रक की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
सिलेंडर लदे ट्रक की डंपर से टक्कर, एक युवक की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में गोंडा-बहराइच मार्ग पर आर्यनगर चौराहे पर शनिवार की सुबह ट्रक-डंपर के बीच टक्कर हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायल को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गोंडा-बहराइच मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन