फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Yogi's supporters play Holi, celebrated Diwali

योगी के समर्थकों ने खेली होली, मनाई दीवाली

Sun, 19 Mar 2017 11:13 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 19 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
 गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जिले के लोगों की खुशियों का ठिकाना न रहा। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं हवन पूजन कर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए लोग खूब झूमे।  
विज्ञापन

                
मुख्यमंत्री पद के लिए गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्य नाथ का नाम घोषित हुआ लोग खुशी से झूम उठे। देर रात तक जगह-जगह लोग गोले पटाखे दागते रहे। रविवार को मुख्यमंत्री पद पर योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर जगह-जगह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए गए। पीपल तिराहे पर हवन पूजन किया।
विज्ञापन


हरिप्रसाद सिंह,  रंजीत बाबा, पंकज सोनी,विकास जायसवाल, अजय सोनी, राम गोपाल साहू, वीरेंद्रकुमार, रजत सोनी, अरुण मौर्य, रीतेश सोनी, ज्ञानचंद्र गुप्त, विकास अग्रवाल आदि लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया और हवन पूजन कर लोगों को प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कई घटे तक भाजपाई मोदी व योगी के समर्थन में नारे लगाते हुए समर्थकों ने रंग अबीर-गुलाल उड़ाए और जमकर डांस किया। उधर रामलीला मैदान से भाजपाईयों ने विजय जुलूस निकाला। भगवा ध्वज लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए राकेश वर्मा, भरत गिरि, शिव बहादुर पांडेय, उमाशंकर अग्रवाल, सूरज मोदनवाल, आदर्श श्रीवास्तव, सुमित चौरसिया, बबलू वर्मा, रामकरन, सोनू कश्यप, बृजेश सोनी, ओम प्रकाश मौर्य आदि पदाधिकारियों  ने एकदूसरे को मिठाई खिलाई।

उधर जय नरायन तिराहे से विजय जुलूस निकाला जिसमें गुड्डू पांडेय, विनोद तिवारी, सोनू पाठक, लल्लन ने योगी के सीएम बनने पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सांसद बृजभूषण के पैतृक गांव विश्नोहरपुर में सांसद ने खुद 320 बच्चों को चना व कपड़े वितरित किए। शहर के आवास विकास विकास कालोनी में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सूर्यनरायन तिवारी ने योगी के सीएम बनने की खुशी में मिठाई बांटी ।

भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, केएल सिंह  ने योगी के सीएम बनने पर आतिशबाजी की। बाबागंज बाजार स्थित संत सहज वन के मठ में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भइया के भाई  मंहत ओंकार वन उर्फ बबलू,समाजसेवी बृजबिहारी शुक्ल, ओमप्रकाश उर्फ सूबेदार मिश्र  सहित अन्य समर्थकों  ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।


मनकापुर छपिया ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी मीरा निवासी च्रंदभान यादव ने योगी के सीएम बनने पर लोगों में मिठाईयां बांटी। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी योगी के सीएम बनने की खुशी में मिठाई  बांटकर आतिशबाजी की गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed