फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A dramatic enactment of the episodes of Vibhishana seeking refuge and Setubandha

Gonda News: विभीषण की शरणागत और सेतुबंध की लीला का मंचन

Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A dramatic enactment of the episodes of Vibhishana seeking refuge and Setubandha
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
करनैलगंज। नगर के श्री रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार देर शाम विभीषण शरणागत, रामेश्वरम पूजन और सेतुबंध निर्माण की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि रावण से अपमानित होकर विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे। इसके बाद श्रीराम वानर सेना के साथ समुद्र तट पर पहुंचे और लंका जाने के लिए मार्ग देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

समुद्र से मार्ग नहीं मिलने पर श्रीराम ने धनुष पर बाण चढ़ाया। इसके बाद समुद्र देवता प्रकट हुए और उन्होंने सेतु निर्माण का सुझाव दिया। श्रीराम के आदेश पर वानर सेना ने नल-नील के सहयोग से समुद्र पर पुल बनाना शुरू किया। इस दौरान पत्थरों पर श्रीराम नाम लिखने और उन्हें समुद्र में डालने के प्रसंग का भी मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण ने रामेश्वरम की स्थापना कर पूजन किया। अंत में वानर सेना सेतु के रास्ते लंका की ओर रवाना हुई। लीला का संचालन पंडित रामचरित्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन


भरत मिलाप की लीला देख भावुक हो गए श्रद्धालु
इटियाथोक। अयाह स्थित कोटरा माता मंदिर में बृहस्पतिवार को भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के त्याग, पिता के वचन के प्रति समर्पण और भरत के भ्रातृप्रेम के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। वहीं, श्रीराम जानकी मंदिर करूआपारा की ओर से आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार को राम-केवट संवाद का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के वनगमन, केवट से भेंट और राजा दशरथ के प्राण त्यागने तक के प्रसंगों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed