{"_id":"6ad26a8080651e0a5001c764","slug":"theft-at-staff-nurses-home-two-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-168107-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्टाफ नर्स के घर में चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्टाफ नर्स के घर में चोरी, दो गिरफ्तार
Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी आवास विकास निवासी हजारी लाल गुप्ता की पत्नी शीलम देवी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर गई थीं। पति व्यापार के सिलसिले में बाहर गए थे। दोपहर बाद शीलम घर लौटीं तो दरवाजा टूटा मिला। घर से 50 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। महराजगंज चौकी प्रभारी पिंटू कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान छोटू उर्फ सुल्तान और राशिद निवासी न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 4,800 रुपये नकदी, मंगलसूत्र, कान के झाले, गिलास और गुल्लक में रखे 634 रुपये बरामद हुए हैं।