{"_id":"6ad26ac01d8cdd964c0bddd7","slug":"mission-daksh-launched-with-the-resolve-of-ensuring-every-child-attains-proficiency-gonda-news-c-100-1-slko1026-168140-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर बच्चा, हर दक्षता के संकल्प के साथ मिशन दक्ष शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर बच्चा, हर दक्षता के संकल्प के साथ मिशन दक्ष शुरू
Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में जानकारी देतीं कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल व मौजूद अधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। कक्षा एक और दो के बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए मंडल में ‘मिशन दक्ष देवीपाटन-हर बच्चा, हर दक्षता’ शुरू किया गया है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला में अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत बच्चों की सीखने संबंधी कमजोरियों को चिह्नित कर उन्हें दूर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप कम से कम 70 प्रतिशत अपेक्षित दक्षताएं हासिल कर सके।
कार्यशाला में बताया गया कि मंडल के चार जिलों में कुल 7,078 विद्यालय हैं। इनमें कक्षा एक और दो के 2,87,918 बच्चे पढ़ रहे हैं और 29,034 शिक्षक तैनात हैं। मंडल का औसत निपुण प्रतिशत 20.3 है, जबकि अप्रैल से सितंबर 2026 तक नियमित आकलन का औसत सात प्रतिशत रहा।
मंडलायुक्त ने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों के साथ यह जानना भी जरूरी है कि कौन-सा बच्चा किस दक्षता में पीछे है। मिशन के तहत प्रत्येक बच्चे की दक्षता का आकलन कर उसकी जरूरत के अनुसार शिक्षण पर ध्यान दिया जाएगा। कार्यशाला में बीएसए, डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी, अकादमिक रिसोर्स पर्सन और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।