{"_id":"60031c278ebc3e31f4014427","slug":"wrestlers-trial-for-national-wrestling-championship-gonda-news-lko560200899","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए नंदिनी में पहलवानों का हुआ चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए नंदिनी में पहलवानों का हुआ चयन ट्रायल
विज्ञापन
गोंडा के नंदनी नगर के कु्श्ती प्रशिक्षण हाल में एक दूसरे से भिड़ी महिला पहलवान।
- फोटो : GONDA
गोंडा। इसी महीने 23 तारीख से होने वाले टाटा मोटर्स योद्धा 65 वीं सीनियर फ्री स्टाइल पुरुष व महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए शनिवार को नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण हाल में पहलवानों का चयन ट्रायल हुआ। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ट्रायल का शुभारंभ किया।
नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण के कोच प्रेम चंद यादव ने बताया कि 23, 24 जनवरी को यूपी के नोएडा में होने वाले टाटा मोटर्स योद्धा 65 वीं सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप तथा 30, 31 जनवरी को सीनियर महिला फ्री स्टाइल कुश्ती आयोजित की जायेगी।
सीनियर राष्ट्रीय पुरुष ग्रीकोरोमन चैंपियनशिप 20, 21 फरवरी को जालंधर में आयोजित की जाएगी। शनिवार को ट्रायल चयन के कुश्ती में सैकड़ों महिला तथा पुरुष पहलवानों ने प्रतिभाग किया, जिसमें महिला पहलवानों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की निशा तोमर, 53 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की दीक्षा तोमर, 55 किलो में मेरठ की ही इंदू तोमर, 57 किलो में गोरखपुर की पुष्पा यादव, 59 किलो में नंदिनी की पूजा यादव, 62 किलो में नंदिनी की बबिता रानी, 65 किलो में यूपी पुलिस की साक्षी, 68 किलो में हापुड़ की रजनी, 72 किलो में नंदिनी की प्रियंका तथा 76 किलो में नंदिनी की ही सोनिया का ट्रायल कुश्ती में चयन किया गया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल विभिन्न भार वर्गों में चंदौली के शशिकांत, गोरखपुर के जनार्दन, गाजीपुर के मुलायम, नंदिनी नगर के जीशान बेग, बागपत के मोहित कुमार, बागपत के ही अजय तोमर, गौतमबुद्ध नगर के आकाश, गाजियाबाद से सुमित कुमार, बुलंदशहर के आर्यन कुमार का चयन हुआ।
इस दौरान ट्रायल कुश्ती चयन में नंदिनी प्रशिक्षण हाल में कृष्णपाल खलीफा, जबर सिंह सोम, राकेश पहलवान बनारस, नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण कोच दीपनरायन यादव, रजनीश पांडेय, सुभाषचंद्र, छामा पहलवान, राजू यादव गाजियाबाद कुश्ती कोच, अनीश, ओमकार, ललित, राम शरण, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।