{"_id":"56e84ea54f1c1b1d118b4c4d","slug":"workers-protest-in-market-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति में आयोजित समाजवादी विकास दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने लाभार्थियों की सूची में धांधली करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद प्रभारी मंत्री व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शाहिद मंजूर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में श्रमिकों ने कहा है कि श्रम विभाग की तरफ से पंजीकृत श्रमिकों को जुलाई 2015 में साइकिल देने के लिए चयन किया गया था। चयनित सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भी आया था।
लाभार्थी सूची में चयनित इंद्रजीत, तुलराम, प्रेम नरायन, पाटेश्वरी प्रसाद, गुरुप्रसाद, राजीव, अशोक, जगदंबा प्रसाद, पवन कुमार व प्रेम नरायन सहित 30 लोगों को आज तक साइकिल नहीं मिली है।
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस के अवसर पर नए श्रमिकों का चयन करके साइकिल वितरित करने के लिए बुलाया गया है। इन लोगों का आरोप है कि सूची में धांधली करके जुलाई 2015 के लाभार्थियों का नाम काट दिया गया है।
यह भी आरोप है कि लाभार्थियों के चयन के लिए 1500 रुपये की डिमांड की जा रही है। पैसे न देने वाले पात्रों का नाम सूची से हटा दिया गया है। डीएम प्रीति शुक्ला ने श्रमिकों को मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।