फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Worker dies of electrocution

Gonda News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 19 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution
मनकापुर। सुभाषनगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक गोदाम में सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


हरदवा गांव निवासी महेंद्र (24) शुक्रवार को सुभाषनगर निवासी हनुमान के गोदाम में बर्तन साफ करने गए थे। काम के बीच वह मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगाने लगे, तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें बचाने दौड़े साथी धर्मेंद्र को भी झटका लगा।

इस बीच हनुमान ने मेन स्विच बंद कर महेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. आलोक चौधरी ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



दो माह में उठ गई दूसरे बेटे की अर्थी
महेंद्र के पिता बृजलाल ने बताया कि उनके चार बेटे व पांच बेटियां हैं। बड़े बेटे मनोज और आशीष गुजरात के सूरत में काम करते हैं। दो माह पहले ही उनके बेटे छोटू की मौत हो गई थी। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब सबसे छोटे बेटे महेंद्र की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed