फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women's hospital has not deposited RTI money for 20 years

Gonda News: महिला अस्पताल ने 20 साल से नहीं जमा किया आरटीआई का पैसा

Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital has not deposited RTI money for 20 years
महिला अस्पताल में निरीक्षण करते प्रशासनिक सुधार विभाग के उप मुख्य निरीक्षक। स्रोत: विभाग
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिलने वाली धनराशि बीते 20 साल से राज्य सूचना आयोग के लेखाशीर्षक (राज्यकोष) में जमा नहीं कराई गई है। इसका खुलासा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक सुधार विभाग के उप मुख्य निरीक्षक पंकज सक्सेना के निरीक्षण में हुआ। शुक्रवार दोपहर उन्होंने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आरटीआई के तहत हुए 10 रुपये के भुगतान के विषय में जानकारी मांगी।
विज्ञापन

पंकज सक्सेना में बताया कि वर्ष 2005 से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सरकारी विभागों से सूचना मांगने पर 10 रुपये का भुगतान किया जाता है। यह भुगतान पोस्टल ऑर्डर, बैंक ड्राफ्ट या नकद के रूप में होता है। संबंधित पोस्टल ऑर्डर या ड्राफ्ट को संबंधित बैंक व पोस्ट ऑफिस में कैश कराकर राज्य सूचना आयोग के राज्यकोष में जमा करना चाहिए था, लेकिन महिला अस्पताल से आज तक एक भी पैसा जमा नहीं कराया गया। यह एक प्रकार की वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरटीआई का कार्य देखने वाले फार्मासिस्ट का निधन हो गया है। कई वर्षों का पोस्टल ऑर्डर खोजने में समय लग रहा है। जल्द ही पैसा जमा कराया जाएगा। पंकज सक्सेना ने अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी, किचन व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। किचन में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुई कार्यशाला
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 तथा जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के मुख्य प्रावधानों को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान डिप्टी सीआईओ पंकज सक्सेना, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ सिटी आनंद कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed