फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women will incinerate in the village prdani

ग्राम प्रधानी में रहेगा महिलाओं का जलवा

Mon, 28 Sep 2015 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
इस बार जिले की ग्राम पंचायतों में महिलाओं का जलवा दिखेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में ग्राम प्रधान पद के हो रहे चुनाव में महिलाओं को काफी महत्व दिया है। प्रधान पद के आरक्षण में जिले के 343 ग्राम पंचायत पदों पर महिला ग्राम प्रधान के आसीन होने का रास्ता साफ कर दिया है। महिलाओं की भागीदारी  से ग्राम पंचायतों के विकास का पहिया दौड़ेगा।
विज्ञापन


जिले में कुल 1054 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव कराया जाना है। इसमें नए आरक्षण में 343 ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। इसमें हर वर्ग की महिलाओं को पंचायत में अपनी भागीदारी निभाने का मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन


आरक्षण के क्रम में 182 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग की महिलाओं, 99 ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं व 62 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की महिलाओं को भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इस बार क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद के संभावित उम्मीदवारों में चुनावी मुकाबला भी काफी रोमांचक बनता जा रहा है। नये आरक्षण से ग्राम प्रधान पद की दावेदारी करने वाली संभावित महिला उम्मीदवारों की आंखों में चमक दिखाई दे रही है।
ग्राम प्रधान पद पर महिला आरक्षण की स्थिति
महिला सामान्य            182
पिछड़ा वर्ग महिला -        99
अनुसूचित जाति महिला-     62
कुल -                 343

चुनाव का बजट कम करने के लिए महिला उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना बेहतर है। पंचायत चुनाव में किसी भी पद पर महिला उम्मीदवार के आवेदन करने पर उसे निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित की गई कुल जमानत राशि की आधी रकम जमा करनी होगी।


राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों में महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए उन्हें चुनाव लड़ने के दौरान ली जाने वाली जमानत की राशि में छूट दे रखी है। ऐसे में अब तक महिलाओं को चुनाव से दूर रखने वाले अब अपने घर की महिलाओं को चुनाव लड़ाने के लिए आगे आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed