{"_id":"695e99e5e038dd005f0d2549","slug":"women-getting-empowered-through-bima-sakhi-yojana-gonda-news-c-100-1-gon1001-149990-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीमा सखी योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीमा सखी योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं
Wed, 07 Jan 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ‘बीमा सखी योजना’ महिलाओं के लिए रोजगार और आय का मजबूत जरिया बन रही है। महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने बताया कि इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को पहले वर्ष हर माह सात हजार रुपये तक का वजीफा मिलेगा। महिला सशक्तिकरण ही महिला आयोग का मूल लक्ष्य है और इसके लिए रोजगार से जोड़ना सबसे प्रभावी माध्यम है।
ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
ऋतु शाही ने बताया कि बीमा सखी योजना विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। योजना के तहत महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे अपने ही क्षेत्र में रहकर सम्मानजनक आजीविका कमा सकें। पहले वर्ष 7,000 प्रति माह, दूसरे वर्ष 6,000 प्रति माह तथा तीसरे वर्ष 5,000 प्रति माह के साथ ही बेची गई बीमा पॉलिसियों पर कमीशन भी दिया जाएगा।
ये महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
-बीमा सखी योजना के लिए केवल भारतीय महिला नागरिक आवेदन कर सकती हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तय की गई है। महिला का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। मोबाइल व इंटरनेट का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इच्छुक महिलाएं एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी एलआईसी शाखा कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं। महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आर्थिक रूप से मजबूत बनकर समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाएं।