फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women,booth,polling

आधी आबादी में भी दिखा उत्साह, लगी रही कतार

Sun, 27 Feb 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
women,booth,polling
फोटो-12-गोंडा में छपिया के महमूदपुर बूथ पर मतदान के बाद स्याही दिखातीं महिलाएं। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी में मतदान को लेकर पूरा उत्साह दिखाईं दिया। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान करते हुए अपनी वोट की ताकत दिखाई। दिनभर बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। महिलाओं ने निर्भीक होकर वोट डाला। महिलाओं में मतदान को लेकर भारी जागरूकता नजर आई। महिलाएं अपने पति तो कहीं अपनी सहेलियों के साथ मतदान करने पहुंची। पिंक बूथों पर लगे सेल्फी स्टैंडों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

शहर के विष्णुपुरी निवासी अल्पना शुक्ला अपने पति रविकांत शुक्ल के साथ बूथ पर पहुंचकर लोकतंत्र का परचम लहराया। मतदान के बाद अल्पना ने कहा कि मुझे खुशी है मतदान का अधिकार मिला है। मैंने विकास, महिलाओं की सुरक्षा तथा देश को मजबूत करने के लिए मतदान किया। सिविल लाइन निवासी नीलू सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यो के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होने कहा कि इस बार भी मतदान मे आधी आबादी आगे ही रहेंगी। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान किया है। अपनी सहेली के साथ वोट डालने आई गायत्री ओझा ने बताया कि हम लोगों ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागेदारी निभाई। वहीं पड़री कृपाल के भौरुंपुर निवासी नवविवाहिता सत्या मिश्रा अपने पति सिद्धार्थ मिश्र के साथ वोटिंग करने पहुंची। सत्या ने कहा कि उनकी शादी इसी महीने में हुई है। हम और हमारे पति दोनों पहली बार वोट कर रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान कर बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन

उत्साह से लबरेज महिलाएं टोली बनाकर पहुंची
उत्साह से भरपूर आधी आबादी ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरे उत्साह व जोश से मतदान में हिस्सेदारी की। घूंघट की ओट से महिलाओं ने लोकतंत्र का दीदार कर इसे सशक्त बनाने को बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सेदारी की। सास-बहू, देवरानी जेठानी एक साथ आस पड़ोस की महिलाओं की टोली बना कर परिवारजनों के साथ मतदान करने बूथ तक पहुंची। मनकापुर के किशुनदास पुर बूथ पर घूंघट में वोट डालने पहुंची दीपा ने बताया कि पहली बार वोट करने का अवसर मिला है। ससुराल में पर्दा करने की परंपरा निभाने के साथ ही लोकतंत्र के प्रति अपना धर्म निभाया है। सोनबरसा बक्सरा बूथ पर घूंघट की ओट में लोकतंत्र का फर्ज निभाने पहुंची नीतू सिंह ने वोट डालकर खुशी जताई। नीतू ने कहा कि महापर्व पर मतदान करने में महिलाएं फिर आगे रहेंगी। हमने अपना फर्ज निभाकर मजबूत सरकार चुनने के लिए वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बूथों पर रहा सेल्फी का क्रेज
मतदान के बाद हर मतदाता में सेल्फी लेने की ललक दिखाई दी। आकर्षक तरीके से सजाए गए पिंक व मॉडल पोलिग बूथों में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में सारा दिन युवा, वयस्क, बुजुर्ग हर वर्ग के मतदाता सेल्फी लेते नजर आए। मतदान केंद्रों में सुबह से मतदान को लेकर लोगों की भीड़ नजर आने लगी थीं। सभी मतदान केंद्र रंग-बिरंगी पतंगियों से सजे धजे नजर आए। मतदान के बाद हर कोई सेल्फी लेता दिखाई दिया। हर बूथ में जिला प्रशासन के की ओर से सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। जो सारा दिन गुलजार दिखे। युवतियों ने अपने सहेलियों के साथ सेल्फी ली तो वहीं युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed