फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman suffering in waiting of ambulance

एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही महिला

Thu, 25 Jun 2015 11:31 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी करनैलगंज परिसर में गुरुवार देर शाम एक बीमार महिला तड़पती रही। सीएचसी के चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर एंबुलेंस खड़ी होने के बाद भी चालक ने महिला को ले जाने से इन्कार कर दिया। बाद में तीमारदारों ने महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करुआ गांव निवासी राज बहादुर की पत्नी बविता एनीमिया से ग्रसित थी। राजबहादुर उसे गुरुवार देर शाम सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां डॉ. पीएन राय ने उसका इलाज तो किया, मगर हालात गंभीर होने के कारण उन्होंने बबिता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राजबहादुर ने बताया कि वह पत्नी को बाहर ले आया और 108 एंबुलेंस के लिए फोन करके मरीज की स्थिति बताते हुए एंबुलेंस की मांग की। राज बहादुर ने बताया कि उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। करीब 30 मिनट के बाद जब उन्होंने फिर फोन किया तो उन्हें इंतजार करने की नसीहत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में उसकी हालात और बिगड़ गई। सूचना पाते ही चिकित्सक राय पहुंचे और उसका पुन: इलाज करने लगे। राजबहादुर ने बताया कि उन्होंने 102 नंबर पर फोन मिलाया और सारी कहानी सुनाई। जिस पर उन्हें यह कह कर कोरा जवाब दे दिया गया कि 108 नंबर पर मिलाइये, यह केस 102 नंबर वाहन से संबंधित नहीं है।


महिला को करीब एक घंटे तक वाहन के इंतजार में रोकना पड़ा। जबकि सीएचसी परिसर में 102 नंबर के तीन वाहन बिना किसी काम के खड़े थे। एक घंटे बाद भी जब एंबुलेंस नही मिल पाई तो परिवारीजन प्राइवेट वाहन से उसे गोंडा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed