फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girls in Kasturba Vidyalayas are being empowered by AI

Gonda News: एआई से सशक्त बन रहीं कस्तूरबा विद्यालयों की बेटियां

Tue, 01 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girls in Kasturba Vidyalayas are being empowered by AI
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रयोगात्मक कार्य करती छात्राएं। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल की निगरानी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झंझरी में मंडल की पहला इनोवेशन हब स्थापित किया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार बेटियों को सशक्त बना रहे हैं।
विज्ञापन

झंझरी में स्थापित अत्याधुनिक एआई लैब और कंप्यूटर प्रयोगशाला में छात्राएं आधुनिक एआई टूल्स के साथ मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रही हैं। श्रावस्ती के कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से वीडियो, एनिमेशन और डिजिटल सामग्री से कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाया जा रहा है। बलरामपुर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं के जरिये विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छात्राओं की विज्ञान और गणित पर पकड़ मजबूत हो रही है। वहीं, बहराइच के कस्तूरबा विद्यालयों में वैज्ञानिक प्रयोगों और व्यावहारिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर छात्राओं में खोजी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा के साथ योग, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और खेलकूद गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। देवीपाटन मंडल का यह मॉडल ग्रामीण परिवेश की बेटियों को आधुनिक शिक्षा और कौशल के साथ शहरी क्षेत्रों के समकक्ष अवसर प्रदान कर रहा है। इससे कस्तूरबा विद्यालयों की बेटियां आत्मविश्वासी, कुशल और आत्मनिर्भर बनकर नए भारत के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed