फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Registration deadline extended for Classes 9 and 11

Gonda News: नौवीं व 11वीं के पंजीकरण की बढ़ी तारीख

Tue, 01 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Registration deadline extended for Classes 9 and 11
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। परिषद की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया 10 सितंबर तक पूरी की जा सकेगी। तिथि बढ़ने से करीब दस हजार छात्र-छात्राओं को राहत मिली है, जिनका पंजीकरण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि अब 10 सितंबर तक विद्यालयों को कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण निर्धारित शुल्क के साथ परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूरा करना होगा। 11 से 13 तक छात्र-छात्राओं के विवरण में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय और फोटो आदि से संबंधित त्रुटियों का ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। 14 से 20 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के विवरण में आवश्यक संशोधन का एक और अवसर दिया गया है। 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में पत्रावली जमा की जा सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed