फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Canal siphon overflows; 30 acres of crops submerged

Gonda News: नहर का साइफन ओवरफ्लो, 30 एकड़ फसल जलमग्न

Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Canal siphon overflows; 30 acres of crops submerged
कटरा बाजार के लालपुर व नकहा गांव की सीमा पर साइफन ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुईं फसलें। - संवाद
कटरा बाजार। लालपुर व नकहा गांव की सीमा पर स्थित नहर का साइफन ओवरफ्लो हो गया। इससे करीब 30 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी भरने से खेत तालाब जैसे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

लालपुर निवासी अंशू शुक्ल ने बताया कि उनकी दो एकड़ धान की फसल डूब गई है। किसान पप्पू शुक्ल, राजीव, बेचन, चेतराम, शिवकुमार, भगवान दास और ननकऊ आदि ने बताया कि सोमवार को सरयू नहर खंड के अवर अभियंता को इसकी जानकारी दी गई थी। मंगलवार सुबह पानी तेजी से खेतों की ओर बहने लगा। इससे करीब 10 एकड़ धान और 20 एकड़ गन्ने की फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि जब तक साइफन पूरी तरह बंद नहीं होगा, पानी का बहाव नहीं रुकेगा। इससे पहले फरवरी में भी साइफन कटने से गेहूं और सरसों की 75 एकड़ फसल प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड प्रथम के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि बारिश और नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में चला गया था। फिलहाल पानी का प्रवाह रोक दिया गया है। मौसम ठीक होते ही मिट्टी की पटाई कराकर साइफन ऊंचा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed