फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman suffering in labor pain, ambulance not found, death

प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला नही मिली एम्बुलेंस, मौत

Fri, 06 Dec 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering in labor pain, ambulance not found, death
करनैलगंज। करनैलगंज सीएससी पर प्रसव के लिए लाई गई एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौके पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण आक्रोशित परिवारीजनों ने सीएचसी पर बवाल काटा।
विज्ञापन

विकासखंड हलधर मऊ के ग्राम रेवारी निवासी अकबर अली अपनी गर्भवती पत्नी अफसरी बेगम को शुक्रवार की शाम करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराने के लिए लाए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मुदस्सिर व अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि महिला को जिला महिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस 102 नंबर डायल किया। मगर करीब एक घंटे तक एंबुलेंस सीएचसी तक नहीं पहुंची। उसी बीच गर्भवती की मौत हो गई। जिसके बाद गांव के लोग व परिवारीजन भारी संख्या में एकत्र हो गए। परिवारीजनों ने सीएचसी पर जमकर बवाल काटा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को डायल 112 की पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे भी पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज कस्बा चौकी के दरोगा रणजीत यादव सहित चौकी के पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया। सीओ ने बताया कि परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर अस्पताल में पुलिस बल लगाया गया है। अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि गर्भवती को करनैलगंज सीएससी लाया गया। उसकी हालत खराब होने के कारण जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल के बाहर परिवारीजनों द्वारा ले जाया गया, वहीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed