फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman raped, made video

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धकमी

Sun, 17 Jan 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Woman raped, made video
गोंडा। न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। युवती का कहना है कि आरोपी दुष्कर्म का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दे रहे थे।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर गांव निवासी मुबारक अली, रफीक, पुल्लू हाजी, अकबर अली, मुन्ना ने धोखाधड़ी करके मदरसे में 10 हजार मासिक वेतन पर रखा था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

केवल आश्वासन ही दिया जा रहा था। पीड़िता जब परेशान हो गयी तो उसने मदरसे के प्रधानाचार्य व प्रबंधक से हिसाब करके कार्य मुक्त करने के लिये कहा, तो मुबारक अली ने उससे कहा कि आठ नवम्बर 2019 को मल्हीपुर के एक मदरसे में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता समय पर नियत स्थान पर पहुंची तो आरोपितों द्वारा उसे चाय पीने के लिए दी गई। चाय पीते ही वह बेहोश हो गयी। जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पीड़िता का आरोप है कि मुबारक अली ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो दिखाया उसे धमकी दी गयी कि यह बात किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।
उक्त वीडियो का फायदा उठाकर फर्जी तरीके से निकाहनामा तैयार कर उस जबरन हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद आरोपितों द्वारा दूसरे से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। जिस पर पीड़िता अपने मायके चली आयी।

पांच अगस्त 2020 को शाम चार बजे आरोपी उसके मायके पहुंचकर जबरदस्ती ले जाने लगे। जिसका पीड़िता ने विरोध किया और खरगूपुर थाने में तहरीर दी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने उक्त छह आरोपियों ंके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि उक्त छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed