{"_id":"66b266bcf1c63714790ccade","slug":"woman-murdered-body-cut-into-pieces-and-thrown-in-sacks-gonda-news-c-99-1-brp1002-112791-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला की हत्या, टुकड़े कर बोरों में भर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला की हत्या, टुकड़े कर बोरों में भर फेंका शव
Tue, 06 Aug 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला की हत्या कर शव के टुकडे़ करके बोरों में भरकर कोतवाली देहात क्षेत्र के अजबनगर कमरिहवा टोला जाने वाली सड़क के किनारे फेंक दिए गए। मंगलवार को सड़क किनारे मिले बोरों से दुर्गंध आई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर छानबीन के बाद शव के टुकड़े पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यूपी 112 को मंगलवार को सूचना मिली कि कोतवाली देहात के अजबनगर कमरिहवा टोला जाने वाली सड़क के किनारे प्लास्टिक के दो बोरे पड़े हैं। उनमें कोई संदिग्ध वस्तु होने की बात कही गई। बताया गया कि बोरे से भीषण दुर्गंध आ रही है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।
कोतवाली देहात की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बोरे खुलवाए तो एक में महिला के शव का पेट से नीचे का कुछ हिस्सा और दूसरे में कटे हुए पैर आदि अंग थे। मृतका का सिर व शरीर के कुछ अंग नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अन्य अंगों को कहीं दूसरी जगह फेंका गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी बृजनंदन राय ने बताया कि शव काफी पुराना है। प्रथम दृष्टया शव महिला का ही प्रतीत हो रहा है। कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जिलेभर के थानों से लापता महिलाओं का ब्योरा भी मंगाया गया है।