फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Gonda News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 18 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
प्रमिला पाल। फाइल फोटो 
टिकरी (गोंडा)। नवाबगंज के कोल्हमपुर गड़रियन पुरवा निवासी प्रमिला (35) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी कन्हैया पाल ने बताया कि वह अयोध्या के एक होटल में चौकीदार हैं। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह होटल से ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचे तो पत्नी प्रमिला कमरे में बदहवास हालत में पड़ी थीं। प्रमिला को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत होने पर शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंचे प्रमिला के भाई वीरेंद्र पाल निवासी मैनुद्दीपु़र अयोध्या ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बहन को ससुराल वाले अक्सर मारते-पीटते थे। कई बार पंचायत की गई, लेकिन ससुराल वालों ने प्रमिला को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आरोप है कि ससुराल वालों ने प्रमिला की गला दबाकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने की बात झूठी है, अस्पताल के रिकॉर्ड में प्रमिला के भर्ती होने की कोई इंट्री भी नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed