{"_id":"6acd230cb82bbc8ed90193e4","slug":"daughters-will-sit-in-officers-chairs-and-gain-an-understanding-of-administrative-work-gonda-news-c-100-1-gon1003-167812-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अफसरों की कुर्सी पर बैठेंगी बेटियां, समझेंगी प्रशासनिक कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अफसरों की कुर्सी पर बैठेंगी बेटियां, समझेंगी प्रशासनिक कामकाज
Mon, 12 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 19 अक्तूबर तक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, वित्तीय साक्षरता और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। वे अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर प्रशासनिक कामकाज समझेंगी और बैंक व थाने का भ्रमण भी करेंगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और बालिका शिक्षा समन्वयकों को निर्देश दिए हैं। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रक्षंदा सिंह के अनुसार, सोमवार को कटरा बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। झंझरी में छात्राओं ने रैली निकाली।
13 अक्तूबर को छात्राओं को जिलाधिकारी समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर बैठाकर अधिकारियों की जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा। 14 को माहवारी स्वच्छता, सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। 15 को बैंक भ्रमण के दौरान खाता संचालन और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
16 को आत्मसम्मान प्रशिक्षण के साथ अस्पताल में पर्चा बनवाने, डॉक्टर से परामर्श लेने और जांच कराने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। 17 को महिला अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं से संवाद होगा। 18 को थाने या कोतवाली के भ्रमण के दौरान हेल्पलाइन नंबरों, प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया, गिरफ्तारी संबंधी नियमों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जाएगी। 19 अक्तूबर को लैंगिक भेदभाव, विधिक साक्षरता, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह और सरकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक होंगे।
प्रधानाध्यापकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन को प्रतिदिन दोपहर एक बजे तक गूगल फॉर्म पर गतिविधियों की रिपोर्ट भरनी होगी। जिला स्तर से रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। अभियान की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर भी देखी जाएगी।