फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Witness shot dead in transaction dispute, accused also injured

लेन-देन के विवाद में गवाह को मारी गोली, आरोपी भी घायल

Sat, 29 Aug 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Witness shot dead in transaction dispute, accused also injured
गोंडा के सुभागपुर के पास फायरिंग में घायल के जिला अस्पताल पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर? - फोटो : GONDA
गोंडा। रुपये के लेन-देन के विवाद का निपटारा कराने के लिए गवाह को संग ले गए युुवक ने अपने एक साथी संग सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की दोपहर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी के कुछ देर बाद आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गया। उसका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में कोतवाली देहात में दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी स्वामीनाथ (40) पुत्र रामलखन गुप्ता ने बताया कि करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बखरिया लालगंज के रहने वाले अमित सिंह ने सुभागपुर के पास के रहने वाले दीपक कुमार के पिता से रुपये उधार लिया था। जिसमें वह बतौर गवाह था। बताया कि दीपक कुमार काफी दिनों तक अपने रुपये वापस मांगता रहा। मगर जब उसे रुपये नहीं मिले तो उसने अदालत की शरण ली। स्वामीनाथ ने बताया कि शुक्रवार को उसके पास अमित सिंह अपने साथी दिलशाद निवासी इमामबाड़ा पहुंचे और मामले में सुलह समझौता कराने की बात कही और अपने संग दीपक के पास बुला ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां अमित और दिलशाद ने तमंचे से उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कुछ देर बाद ही अमित सिंह भी संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। उसका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग की सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाली नगर के एसएसआई बीएन सिंह व कोतवाल देहात जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मामले में स्वामीनाथ ने कोतवाली देहात में अमित सिंह व दिलशाद के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल देहात ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed