फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   within 10 days 50 villages Disilluminato

10 दिन से 50 गांवों की बत्ती गुल

Sun, 17 Jan 2016 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
within 10 days 50 villages Disilluminato
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से 10 दिनों से 50 गांवों की बिजली गुल है। क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी अंधेरे में रात गुजारने को विवश है। इससे पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने रविवार को एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भेजकर शीघ्र समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समस्या का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी डॉ. मोहम्मद जकरिया, मोहम्मद जुनैद, मदन, रामनाथ, मुजेबिल हक, राम सिंह, अनिल कुमार,  साधू व राजाराम आदि ने एक्सईएन को भेजे पत्र में कहा है कि क्षेत्र के करीब 50 गांवों में पिछले 10 दिनों से तकनीकी खराबी के चलते बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन


इसके चलते कौवापुर, महराजगंज, ललिया, शिवपुरा व  मुड़िला आदि ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में लगे फ्रिज व टीवी सहित बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण निष्प्रयोज्य पड़े हैं। मोबाइल चार्ज कराने के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। दुकानदार मुंहमांगा पैसा लेकर मोबाइल चार्ज कर रहे हैं।

क्षेत्रीय जेई व लाइनमैन बिजली की समस्या दूर कराने में आनाकानी कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन के जेई व लाइनमैन फोन करने पर मोबाइल नहीं उठा रहे हैं।

पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन लोगों ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन से तकनीकी खराबी दूर कराकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग की है।

बिजली की तकनीकी खराबी के पीछे जर्जर तार व कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लापरवाही के चलते जर्जर तार आज तक बदले नहीं जा सके हैं।


अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर न होने से आए दिन बिजली की तकनीकी खराबी बनी रहती है। विभागीय कर्मी तकनीकी खराबी को दूर कराने में लापरवाही बरतते हैं।

आए दिन बिजली की तकनीकी खराबी के चलते नलकूपों का संचालन भी ठप रहता है। नलकूप न चलने से फसलों की सिंचाई भी समय पर नहीं हो पा रही है।

जिले के तमाम नलकूप बिजली की तकनीकी खराबी के चलते महीनों से ठप पड़े हैं। ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान विभागीय अफसर व कर्मी नहीं ले रहे हैं।

बिजली की तकनीकी खराबी को लेकर क्षेत्रवासियों ने शिकायत की है। फोन न उठाने की भी शिकायत की गई है। क्षेत्रीय जेई को समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोतीलाल, एक्सईएन, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed