{"_id":"6ad658291bd19b827009856c","slug":"two-people-on-a-motorcycle-lost-their-lives-after-being-hit-by-an-ambulance-gonda-news-c-100-1-slko1026-168354-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जान गई
Mon, 19 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बभनान-मसकनवां मार्ग पर बभनजोतिया गांव के पास हादसे के बाद गड्ढे में गिरी एंबुलेंस। -संवाद
बभनान/मसकनवां (गोंडा)। बभनान-मसकनवां मार्ग पर बभनजोतिया गांव के पास सोमवार शाम एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी में आयोजित भंडारे से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बदडाड़ गांव निवासी राहुल कुमार कश्यप (27) अपने रिश्तेदार हरिलाल कश्यप (56) के साथ छपिया के बहिराडीहा गांव में अपनी बहन के घर भंडारे में गए थे। हरिलाल मूल रूप से गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में लखनऊ के बेगमखेड़ा स्थित राजेंद्र विहार में रहते थे और नहर विभाग में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे।
सोमवार देर शाम भंडारे के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक राहुल चला रहे थे। बभनजोतिया गांव के पास बभनान की ओर से मसकनवां जा रही एंबुलेंस से बाइक में सामने से टक्कर लग गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवां पहुंचाया, जहां डॉ. संजय कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार दोनों लाेगों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हुई है। हादसे के बाद भागे एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है।
सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि हादसे की सूचना है। छपिया पुलिस मौके पर जांच कर रही है। एंबुलेंस चालक के बारे में पता किया जा रहा है।