{"_id":"6ad657dda7093ecbc302757e","slug":"the-audience-was-left-stunned-by-the-vivid-staging-of-the-play-phansi-gonda-news-c-100-1-gon1020-168346-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फांसी नाटक का सजीव मंचन देख दंग रह गए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फांसी नाटक का सजीव मंचन देख दंग रह गए दर्शक
Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज रामलीला मैदान में फांसी नाटक का दृश्य। - संवाद
करनैलगंज। नगर की प्रसिद्ध रामलीला में सोमवार शाम फांसी नाटक का सजीव मंचन किया गया। न्यायालय की कार्यवाही से लेकर अभियुक्त को फांसी दिए जाने तक के दृश्य देखकर दर्शक दंग रह गए।
नाटक में दिखाया गया कि रामलीला मेले में व्यापार करने आए काबुल के एक सौदागर के साथ लूट होती है और उसके बेटे की हत्या कर दी जाती है। सौदागर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराता है। पुलिस जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करती है। सुनवाई के दौरान जज अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाते हैं। इसके बाद जज, वकील, मजिस्ट्रेट, पुलिस और डॉक्टर की मौजूदगी में अभियुक्त को फांसी पर लटकाने का दृश्य मंचित किया जाता है। यह नाटक वर्षों से रामलीला में मंचित होता आ रहा है।
नाटक में जज की भूमिका अभिषेक पुरवार, न्यायालय पेशकार की गौरव वैश्य, दरोगा की सचिन गुप्त और सिपाही की भूमिका आजाद कसेरा ने निभाई। वकील के रूप में आदर्श मिश्र और सक्षम पांडेय, डॉक्टर के रूप में अंकित, सौदागर के रूप में कमल वर्मा, अभियुक्त के रूप में अभिषेक पटवा और जल्लाद के रूप में भरतलाल कसेरा ने अभिनय किया। (संवाद)