{"_id":"64aaeee4747d48576403c697","slug":"will-have-to-tell-in-advance-in-which-college-you-will-study-gonda-news-c-100-1-slko1029-612-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पहले ही बताना होगा किस कॉलेज में करेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पहले ही बताना होगा किस कॉलेज में करेंगे पढ़ाई
Sun, 09 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए 16 जुलाई से प्रवेशपत्र डाउनलोड हो सकेंगे। शासन ने इस बार प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस बार प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के समय ही परीक्षार्थियों को प्रवेश के लिए कॉलेजों का चयन करना होगा। उन्हें अपनी पसंद का विकल्प देना होगा।
जिले की दो राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 555 सीटों पर दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होेेने हैं। इसमें शहर के राजकीय पाॅलीटेक्निक में पांच कोर्स संचालित हैं और प्रत्येक में 75-75 सीटें हैं। इसी तरह यहां 375 परीक्षार्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक आदमपुर में तीन कोर्सों में 60-60 सीटें हैं। यहां पर 180 सीटों पर प्रवेश होना है। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के समय ही परीक्षार्थियों को अपना आधार देना होगा। बदली हुई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों से उनकी प्रवेश के लिए पसंद वाले कॉलेजों का विकल्प भी लिया जाएगा। इसमें वे कम से कम एक और अधिक कॉलेजों का विकल्प दे सकते हैं।
राजकीय पाॅलीटेक्निक के प्राचार्य प्रमथेश सहाय का कहना है कि परीक्षा की तिथि तय हो गई है। अब जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी कि जल्दबाजी में कॉलेज न चुकें। इसलिए इसबार बदलाव किया जा रहा है। इसमें आगे चलकर बदलाव या संशोधन का विकल्प भी मिल सकता है। प्रवेश के लिए बिना कॉलेजों का विकल्प दिए प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं हो सकेगा।