फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Will get the gift of hi-tech digital library

Gonda News: हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की मिलेगी सौगात

Sun, 22 Oct 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Will get the gift of hi-tech digital library
गोंडा का राजकीय पुस्तकालय।
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी। हाईटेक लाइब्रेरी में ऑनलाइन पुस्तकों के साथ सूचनाओं के लिए सभी इंतजाम होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जमीन तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। शहरी इलाके के आसपास लाइब्रेरी की जरूरत के हिसाब से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में राजकीय जिला पुस्तकालय के अतिरिक्त डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे यहां राजकीय लाइब्रेरी पर बोझ कम होगा। वहीं, पुस्तकालय में एक क्लिक पर पुस्तकें मुहैया होंगी। इससे रखरखाव समेत तमाम तरह से खर्च कम हो जाएंगे। डिजिटल माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध की जाएंगी। इसके निर्माण के लिए एक हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्थानीय स्तर पर जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय के बगल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा सकती है। मंडल के सभी जिलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। गोंडा में पहली डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होने से छात्रों, युवाओं और अन्य लोगों को फायदा होगा। उन्हें कम सदस्यता शुल्क में अच्छी किताबें मुहैया होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय लाइब्रेरी में सदस्यता फुल
राजकीय जिला पुस्तकालय में 25 सौ से अधिक लोग सदस्यता ले चुके हैं। पंजीकरण के बाद लोगों को बैठने के साथ पुस्तकों के मिलने में दिक्कतें हो रही हैं। किताबों के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में पुस्तकालय की ओर से सदस्य पंजीकरण बंद कर दिया गया है। मगर डिजिटल लाइब्रेरी बनने के बाद गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जनपद के लोगों को सहूलियत मिलेगी।


मंडल की पहली डिजिटल लाइब्रेरी
राजकीय इंटर कॉलेज के पास डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। कंम्प्यूटर लगाए जाएंगे। शासन की मंशा के अनुरूप पर्याप्त जमीन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही जिले में पहली डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed