फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife killed for opposing illegal relations

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

Fri, 28 Jun 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Wife killed for opposing illegal relations
वजीरगंज (गोंडा)। सोनबरसा गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर देवर ने भाभी संग मिलकर अपनी ही पत्नी को मार डाला। मामले में महिला के भाई ने थाना वजीरगंज में बहनोई व उसकी भाभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के मोहनपुर, रामपुर टेंगरहा गांव के तुंगनाथ पांडेय ने थाना वजीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन भानमती (28) की शादी वर्ष 2007 में वजीरगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अनीश कुमार उर्फ मोनू दूबे के साथ की थी। तुंगनाथ का आरोप है कि भानमती के पति मोनू का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी जब भानमती को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर भानमती और मोनू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। भानमती जब अवैध संबंधों को लेकर विरोध करती थी तो मोनू उसे मारता-पीटता था। इसी बीच भानमती ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कलह घटने के बजाय बढ़ती गई। शुक्रवार सुबह भानती की जेठानी सुमन व पति अनीश कुमार उर्फ मोनू ने मिलकर भानमती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जब वह बहन के घर पहुंचा तो भानमती का शव घर के बाहर जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुंगनाथ पांडेय ने थाना वजीरगंज में अनीश कुमार उर्फ मोनू व उसकी भाभी सुमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे का कहना है कि महिला के गले पर गला दबाने के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया शव को देखने से लगता है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed