फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wheat procurement started amidst chaos, sowing did not happen

Gonda News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई गेंहू खरीद, नहीं हुई बोहनी

Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started amidst chaos, sowing did not happen
गोंडा। आधी अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पहला दिन क्रय केंद्रों की साफ-सफाई में बीता। कहीं पर बोरे नहीं पहुंचे तो कहीं पर तौल मशीन गायब रही। कोई भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2024 के तहत गेहूं खरीद की शुरुआत शुक्रवार से 98 क्रय केंद्रों के माध्यम से होनी थी, लेकिन पहले दिन खरीद की बोहनी नहीं हो सकी। अधिकांश क्रय केंद्र प्रभारी बैनर लटका कर गायब रहे। वहीं, कुछ प्रभारी सेंटर पर बैठकर किसानों का इंतजार करते दिखाई दिए। शहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में बने क्रय केंद्र पर डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने पहुंचकर सेंटर शुरू करने की खानापूर्ति की। करनैलगंज में कोई सेंटर पहले दिन नहीं खुला।
विज्ञापन

खरगूपुर स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भंगहा विशुनापुर में पंखा, झरना, नमी मापक, किसानों के बैठने के लिए व पानी पीने आदि की व्यवस्था की गई है। परसपुर विकासखंड के साधन सहकारी समिति त्यौरासी गोगिया केंद्र भी खरीद के लिए खोला गया। प्रभारी प्रवीण शुक्ला ने बताया कि केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए सारी तैयारियां कर ली गईं हैं। 10 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है। किसानों के लिए गुड़ के साथ पेयजल व बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी गेहूं की फसल तैयार होने में लगभग एक महीने का समय है। कटरा बाजार क्षेत्र में क्रय केंद्र शुरू नहीं किया गया। परसपुर के क्रय केंद्र प्रभारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि 70 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। खरीद के लिए फसल तैयार होने का इंतजार किया जा रहा है।
फसल तैयार होने के पहले शुरू हुई खरीद --
जिले में अभी तक गेहूं की फसल पककर तैयार नहीं हुई है। 15 मार्च से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन शासन के निर्देश पर एक मार्च से ही शुरुआत कर दी गई। जिससे कोई किसान गेहूं बेचने क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा। अभी तक 1456 किसानों ने बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। पिछले साल की अपेक्षा 150 रुपये की वृद्धि करते हुए गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, व मोबाइल एप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण या नवीनीकरण करवा सकते हैं। धान खरीद के लिए पंजीकरण करवा चुके किसानों को दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ नवीनीकरण कराना होगा।

तैयारियां पूरीं, कुछ दिन बाद पहुंचेंगे किसान --
शासन के निर्देश पर गेंहू खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार से हर रोज क्रय केंद्र खुलेंगे, लेकिन अभी तक फसल पककर तैयार नहीं हुई है। कुछ दिनों बाद ही किसान क्रय केंद्र पर पहुंचेंगे।
- प्रज्ञा मिश्रा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed