{"_id":"3aa65f570c75a6f16a88d94739508bd4","slug":"weather-was-pleasant-by-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को हुई बारिश से बाजार की सड़कें तो कीचड़ से सराबोर हो गईं लेकिन फसलों को कोई खास राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह उठे काले बादलों ने करीब नौ बजे के बाद बारिश शुरू कर दी।
जिले के विभिन्न स्थानों पर एक सप्ताह बाद हुई बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में तो अपराह्न तीन बजे के बाद बारिश खत्म हो गई लेकिन अन्य क्षेत्रों में शाम तक बूंदाबांदी होती रही।
मोतीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश के तेज होने के चलते सिंचाई के अभाव में सूख रही धान सहित अन्य फसलें लहलहा उठीं तो बाबागंज सहित अन्य स्थानों पर बारिश इस कदर धीमी रही कि सिर्फ बूंदाबांदी हुई जिससे उसका असर खेतों में नाममात्र भी नहीं पड़ा।
विज्ञापन
यही हाल जिले के अन्य क्षेत्रों का भी रहा जहां कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं खेतों को अब भी पानी का इंतजार है। बारिश निकलने के बाद सबसे खराब हालत तो शहर में निर्माणाधीन सड़कों की रही जो कीचड़ में सरोबोर थीं। इन पर छात्र-छात्राओं के लिए चलना मुश्किल हो रहा था।