Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weather shifts with Arnab; 16 millimeters of rain

Gonda News: अर्नब से बदला मौसम, 16 मिलीमीटर बारिश

Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Weather shifts with Arnab; 16 millimeters of rain
अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स
गोंडा। अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर से घने बादल छा गए। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। 24 घंटे में जिले में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने और कटाई के बाद खेतों में पड़ी उपज भीगने से नुकसान की आशंका है। पसका क्षेत्र में किसान कटी फसल को सुरक्षित रखने में जुटे रहे। लोहंगपुर के पूरे पंडित निवासी संतोष पांडेय ने बताया कि धान की कुछ फसल काटकर सुरक्षित रख ली है। कुछ खेत में ही पड़ी है। खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का डर है। मक्के की बालियों से दाने निकालकर सुखाने के लिए रखे थे लेकिन बारिश से परेशानी बढ़ गई। इसी गांव के दिनेश ने बताया कि मक्के की बालियों को मड़ाई के लिए रखा था, जिन्हें तिरपाल से ढकना पड़ा। प्योली पूरे बिलंद निवासी दिनेश के मुताबिक, खेत में धान की कटी फसल पड़ी है। दो-तीन दिन बारिश न होती तो फसल घर पहुंच जाती।
विज्ञापन

बारिश के कारण प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भी परेशानी हुई। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरदराज से आए परीक्षार्थियों को बारिश के बीच आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों से कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है।

मंडी में धान भीगा, रेहड़ी वाले भी परेशान
गल्ला मंडी में रखा व्यापारियों का धान बारिश में भीग गया। व्यापारियों ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से उन्हें काफी परेशानी हुई। शहर में रेहड़ी कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ। वे सामान को बारिश से बचाने के लिए पन्नी से ढंकते नजर आए। रेहड़ी कारोबारी सिराज और अजीत ने बताया कि दोपहर से बारिश के कारण कोई खरीदार नहीं आया।


सभी फसलों पर पड़ा असर
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि बारिश से लगभग सभी फसलें प्रभावित हुई हैं। मक्का और धान को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। सरसों की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों को भी परेशानी हुई है। खेतों में पानी भर गया है। उन्होंने किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने और मेड़ काटकर जलनिकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी।

अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स

अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स

अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स

अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स

अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स

अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया और मंडी में धान भीग गया। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed