फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weather changed again, temperature increased by three degrees

Gonda News: फिर बदला मौसम का मिजाज, तीन डिग्री बढ़ा तापमान

Fri, 23 May 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again, temperature increased by three degrees
गोंडा। तीन दिन से हल्की बूंदाबांदी व ठंडी हवा चलने से राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान तीन डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण फिर से उमस बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन



शुक्रवार को सुबह से ही तीखी धूप के साथ गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर एक बजे तक धूप इतनी तल्ख हो गई कि लोग सड़क पर निकलने से बचने लगे। एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी, अंबेडकर चौराहा पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। दोपहिया वाहन से निकलने वाले लोग मुंह ढंके रहे। पैदल व साइकिल सवार लोग शहर में छांव की तलाश करते रहे। दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। शाम को बादल छा गए। इससे रात तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed