{"_id":"57716ee34f1c1b5f1879b3fd","slug":"waterlogging-on-the-roads-to-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कों पर जलभराव
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से नगरों व बाजारों में भीषण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नालियां चोक होने के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है। सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों का आरोप है कि नगर के कई वार्डों में मांग के बावजूद नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। नगरवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सड़कों पर भरे गंदे पानी व कीचड़ की सफाई कराने और छूटे हुए वार्डों में नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।
नगरवासी विक्की, विजय गुप्ता, राजेश कश्यप, वरुण सिंह, बलदेव, सुशील तिवारी आदि ने सोमवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बारिश से नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी लोगों के घरों के सामने भरा हुआ है।
कीचड़ व गंदगी के चलते लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। नगर के पहलवारा मोहल्ले में झारखंडी मंदिर से लेकर सदर तहसील गेट तक सड़क की दोनों पटरियों पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां न होने से बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है। डीएम प्रीति शुक्ला ने सदर एसडीएम को नगर की समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।