Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sub-inspector beaten up after accused enters chowki in Gonda including village administrator arrested

गोंडा: चौकी में घुसकर दरोगा की पिटाई, आरोपियों ने वर्दी से मोनोग्राम नोचा; ग्राम प्रशासक समेत चार गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 06:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

गोंडा में ग्राम प्रशासक और उनके करीब 25 साथियों ने हंगामा करते हुए चौकी प्रभारी से मारपीट की, वर्दी का मोनोग्राम नोच लिया और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रशासक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Sub-inspector beaten up after accused enters chowki in Gonda including village administrator arrested
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोंडा में छपिया के बभनान पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार शाम ग्राम प्रशासक और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि करीब 25 लोगों की भीड़ ने चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उनकी वर्दी पर लगा पुलिस मोनोग्राम नोच लिया और मेज पर रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने ग्राम प्रशासक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी अक्षय कुमार चौधरी के मुताबिक, वह शाम को चौकी पर मौजूद थे। इसी दौरान बेलहरी बुजुर्ग के ग्राम प्रशासक संजय कुमार करीब 25 साथियों के साथ पहुंचे। संजय ने बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के गोपलापुर में उनके साथ मारपीट होने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों को जेल भेजने की मांग की। चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी लेकर लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी भी दी

आरोप है कि लोगों ने चौकी प्रभारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। इस दौरान कुछ लोग भाग निकले, जबकि ग्राम प्रशासक संजय कुमार और उसके साथी चंदन, विजय व शिवप्रताप को पकड़ लिया गया। पंकज समेत अन्य लोग फरार हो गए। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed