फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   water,Problem,pipe line

जलनिगम ने इंटर कनेक्शन में काटी पाइपलाइन, पानी के लिए मचा हाहाकार

Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
water,Problem,pipe line
फोटो-11-गोंडा के स्टेशन रोड पर साहबगंज के पास नपाप की पाइपलाइन में लिकेज तलाशते जलनिगमकर्मी।-संवा? - फोटो : GONDA
गोंडा। जलनिगम प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर के कई इलाकों की 60 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। जल निगम के इंटर कनेक्शन के चक्कर में पांच जगह पर कटी पाइपलाइन के कारण छह मोहल्ले के लोग तपती गर्मी में बीते चार दिनों बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पानी न मिलने से नाराज क्षेत्रीय नागरिकों ने महारानीगंज इलाके में एकत्रित हो कर जल निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन

जल निगम तीन साल से शहर की 1.60 लाख की आबादी को 3.97 करोड़ की लागत से संचालित परियोजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने की कवायद में जुटा है। इसके तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो अभी तक पूरा नहीं हो सका उल्टे कुछ इलाकों की पाइपलाइन को नगरपालिका की पाइपलाइन से इंटर कनेक्शन करने के चक्कर में पांच स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन भी काट दी गयी। इससे शहर के छह मोहल्लों में पिछले चार दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके चलते 60 हजार की आबादी तेज गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरह कर परेशान हो रही है। इससे नाराज महारानीगंज घोसियाना के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। पानी न मिलने से नाराज लोगों ने इसके विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जल निगम के ठेकेदार ने 29 मार्च की शाम को शहर के महारानीगंज घोसियाना समेत छह स्थानों पर नई पाइपलाइन का इंटर कनेक्शन नगरपालिका की पुरानी पाइपलाइन से कराने का कार्य शुरू किया। इस दौरान लापरवाही बरतने के कारण महारानीगंज घोसियाना समेत जयनारायन चौराहे तक छह स्थानों नगर पालिका की पाइपलाइन काट दी। पाइपलाइन कटने से महारानीगंज घोसियाना में पानी भर गया। जबकि जयनारायन चौराहे तक छह स्थानों पर लीकेज के कारण लोगों के घरों तक पहुंचने वाली पानी की सप्लाई भी बंद हो गयी। 29 मार्च की शाम बंद हुई जलापूर्ति शुक्रवार को भी देर शाम तक चालू नहीं हो सकी। बीते चार दिनों से लोग बूंद बूंद पानी को तरह रहे हैं। पानी न मिलने से गुस्साए महारानीगंज घोसियाना के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जलापूर्ति सप्लाई शीघ्र सुनिश्चित कराने की मांग की है। फाल्ट के चलते महारानीगंज घोसियाना साहबगंज, ददुआ बाजार, मकार्थीगंज, रानीबाजार और बड़गांव इलाके में पेयजल की सप्लाई बाधित चल रही है। दूसरी तरफ जलनिगम बलरामपुर के सहायक अभियंता पीयूष वर्मा व अवर अभियंता अंगद वर्मा ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत का कार्य चल रहा है। दावा किया कि शनिवार दोपहर तक सभी इलाकों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि व रमजान में जलापूर्ति शेड्यूल
नवरात्रि व रमजान माह में नगर पालिका ने जलापूर्ति का शेड्यूल तैयार किया है। शनिवार 2 अप्रैल से नवरात्रि व रविवार 3 अप्रैल से रमजान का पवित्र माह शुरू हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद ने इस दौरान सभी को जरूरत के अनुसार पर्याप्त पेयजल सप्लाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। पानी की आपूर्ति सुबह 3.30 बजे से 10 बजे तक व शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति शुरू करने से पहले सुबह ओवरहेड टैंक भरने व बिजली कटौती होने पर जनरेटर से पंप चलाकर जलापूर्ति कराने के जरूरी इंतजाम भी प्राथमिकता पर पूरे कर लिए जाए।
चार दिनों से तलाश रहे फाल्ट लीकेज से परेेशानी
जलनिगम ठेकेदार के मजदूर इंटर कनेक्शन करने के लिए नगर पालिका की ओर से डाले गए वाल्व की तलाश बीते चार दिन बाद भी पूरी नहीं कर पाए हैं। इसके चलते ही जगह-जगह मजदूरों खुदाई करने से ही सप्लाई लाइन में डैमेज होने से पेयजल आपूर्ति बीते चार दिनों से बाधित बनी है। इसके बावजूद वाल्व की तलाश पूरी नहीं हो पायी है।
दो अभियंताओं की निगरानी में हो रहा कार्य
गोंडा शहर में मुख्य पाइपलाइन से नगर पालिका की पाइपलाइन के इंटर कनेक्शन में परेशानी की शिकायत मिली थी। इस पर सहायक अभियंता पीयूष वर्मा व अवर अभियंता अंगद वर्मा को मौके पर भेेजा गया है। दोनों को अपनी मौजूदगी में पाइपलाइन का इंटर कनेक्शन कराने का निर्देश दिया गया है। -मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन, बलरामपुर

नवरात्रि व रमजान में आपूर्ति बाधित हुई तो मुकदमा
नवरात्रि व रमजान माह तक नगर पालिका की पाइप लाइन से नयी बिछाई पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन करने के कार्य को रोक देने का निर्देश दिया गया है। ताकि तेज गर्मी में लोगों को पानी की परेशानी न झेलनी पड़े। जलनिगम के ठेकेदार अगर नवरात्रि व रमजान माह में पाइपलाइन काटते हैं तो उनके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
उज्मा राशिद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed