{"_id":"6b00936fbe8dbaa6f9013397","slug":"path-cleared-for-bridge-over-tedhi-river-gonda-news-c-100-1-slko1026-170193-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टेढ़ी नदी पर पुल का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टेढ़ी नदी पर पुल का रास्ता साफ
Sat, 21 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के वीरसिंहपुर में निर्माणाधीन पुल।
गोंडा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना की लागत में 73.47 लाख रुपये की बढ़ोतरी को शासन ने मंजूरी दे दी है। अब पुल का निर्माण 14 करोड़ 82 लाख 65 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। पहले इस परियोजना के लिए 14 करोड़ नौ लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार पुनरीक्षित प्रस्ताव में पुल निर्माण के साथ पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य और भूमि अधिग्रहण का खर्च भी शामिल किया गया है। परियोजना के मूल प्रस्ताव को शासन ने 18 मार्च को मंजूरी दी थी। इसके बाद लागत में बदलाव होने पर पुनरीक्षित प्रस्ताव व्यय वित्त समिति के समक्ष रखा गया। समिति से अनुमोदन मिलने के बाद शासन ने 12 नवंबर को बढ़ी हुई लागत को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी।
डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
करीब 80 मीटर लंबे पुल के निर्माण से वीरसिंहपुर समेत आसपास की दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में गोंड़वा घाट और चौबेपुर घाट के पुलों के बीच करीब 10 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में टेढ़ी नदी के दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वीरसिंहपुर में पुल बनने से हरखापुर, लौव्वा टेपरा, मगईया, पांडेयपुरवा, धनईपट्टी, शुक्लनपुरवा, नकहा, नरायनपुर, पिपरी और लच्छीपुर समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इससे गोंडा और तरबगंज तहसीलों के साथ बेलसर और झंझरी ब्लॉक के बीच संपर्क भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माण कार्य
सेतु निगम के अधिशासी अभियंता सुघर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। अतिरिक्त पहुंच मार्ग को भी परियोजना में शामिल किया गया है। इसी वजह से पुनरीक्षित बजट में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।