Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   drunken husband killed his wife by attacking her with tangri In Gonda

गोंडा: नशेड़ी पति ने टंगारी से हमला कर पत्नी की हत्या की, आरोपी और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज; तलाश जारी

Sat, 21 Nov 2026 10:18 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 10:18 AM IST
सार

गोंडा में नशेड़ी पति ने टंगारी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
drunken husband killed his wife by attacking her with tangri In Gonda
मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार रात एक पति ने टंगारी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के मदारा गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार शुक्ला नशे की प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसने अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर टंगारी से वार कर दिया। हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


शनिवार को सीतावती तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed